अयोध्या पर
बहुत सारे
लोगों को
बोलते सुना
कुछ
उनके विचार
कुछ अपने
मिलाकर
कुछ कुछ
एसा बना
क्या होता है
अयोध्या
शब्द का अर्थ
यही ना
जहां युद्ध
ना होता हो
जहां युद्ध
ना होता हो
वहीं तो होता है
राम का जन्म
जब तक
युद्ध रहेगा
तब तक
धुन्द रहेगी
जब तक
धुन्द रहेगी
तब तक
दृष्टि न होगी
समाधान के लिये
जरूरी है
सकारात्मक उर्जा
समाधान के लिये
जरूरी है
सकारात्मक सोच
जो की
सबको जोडे़
युद्ध की बात
न करे कोई
अयोद्धया शब्द
को सार्थक करें
अयोद्धया अर्थ
को सार्थक करें
ताकि
राम का जन्म
हर दिल में हो सके
फिर मंन्दिर बनाने
की बात पर
हाथों पर ईंट
उठायेंगे लोग जरूर
मगर मारने के
लिये नहीं
एक सुन्दर
निर्माण की
पहल के लिये
विश्व देखता
ही रहेगा
और
बन जायेगी
एक मिसाल ।
kusumji ..Aapki rachnayein kabile tareef hain...padhkar bahut hi achha laga.. isi taraf aur likhiye.. hum jase sahitya premiyon ko achi hindi kavita padhne ka aur ache vicharon ko baantne ka anand prapt hoga..nayi kavitaon ka intezaar bhi rahega...!!!
ReplyDeleteबहुत सुन्दर कविता लिखी है| अच्छी लगी लिखते रहो| धन्यवाद|
ReplyDelete